Home » शादियों में दुल्हन इन 5 फुटवियर्स को बना सकती हैं अपने स्टाइल का हिस्सा

शादियों में दुल्हन इन 5 फुटवियर्स को बना सकती हैं अपने स्टाइल का हिस्सा

by Bhupendra Sahu

दुल्हन के सभी सामानों के साथ फुटवियर्स का भी अहम महत्व होता है। इसके चयन में रही थोड़ी सी कमी शादी के लुक को फीका कर सकती है। फुटवियर्स चुनते समय इस बात का ध्यान कि वे आरामदायक होने के साथ शादी की पोशाकों से भी मेल खाते हों। ऐसे में पारंपरिक जूतियों से लेकर ब्लॉक हील्स को अपने स्टाइल का हिस्सा बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि शादियों में दुल्हन किन फुटवियर्स को आजमा सकती है।

जूतियां
जूतियां आरामदायक होने के साथ आपके पारंपरिक लुक में एक सुंदर आकर्षण जोड़ सकती हैं। पारंपरिक पोशाकों के साथ एंब्रॉइडरी, शिमरी या शीशे लगी जूतियों का भी चयन किया जा सकता है। आजकल चमकीले रंगों में घुंघरू लगी जूतियों की भी काफी ज्यादा मांग हैं। इन्हें सलवार-सूट, अनारकली और पटियाला सूट, स्ट्रेट पैंट, कुर्ता सेट आदि के साथ भी पहना जा सकता है।
वेजीस
फुटवियर में लंबाई के साथ आराम के लिए वेजीस का चयन करना सबसे अक्लमंद फैसला हो सकता है। स्टिलेटोस और पेंसिल हील्स की तुलना में वेजीस पैरों के लिए ज्यादा सही रहती हैं। ये स्टाइलिश और ट्रेंडी भी लगती हैं। ऐसे में दुल्हनें शादी के दिन या रिसेप्शन के लिए वेजीस को चुनाव कर सकती हैं। ये लहंगे, साड़ी और सूट सभी के साथ खूब जंचती हैं।
ब्लॉक हील्स
ब्लॉक हील्स आरामदायक होने के साथ-साथ सोबर लुक भी देती हैं। पारंपरिक पोशाकों के अलावा ये सेमी-फॉर्मल पोशाकों के साथ काफी अच्छी लगती हैं। स्ट्रैपी, क्लोज-टो, शॉर्ट या हाई-ब्लॉक हील्स में से किसी को भी चुना जा सकता है। हर दुल्हन के पास काले रंग की ब्लॉक हील्स जरूर होनी चाहिए। ये ज्यादातर पोशाकों से मेल खाएगी और लुक भी बेहतर मिलेगा।
पंप हील्स
सबसे ट्रेंडी फुटवियर विकल्पों में से एक पंप्स हील्स भी कई तरह की पोशाकों पर अच्छी लगती हैं। ये वेस्टर्न पोशाकों के साथ अच्छी लगने के साथ ही पुट-अप लुक भी देती हैं। ब्लिंगी रोज गोल्ड, बेज या ब्लश पिंक रंग में स्टिलेटो पंप हील्स को चुनना समझदारी भरा फैसला हो सकता है। लेस पंप हील्स को भी चुना जा सकता है, जो बेहद स्टाइलिश दिखती हैं। आजकल एंब्रॉइडरी पंप हील्स भी काफी चलन में हैं।
ब्रॉड-स्ट्रैप्ड फ्लैट्स
अगर आप ऊंची हील्स में सहज महसूस नहीं करती हैं तो फ्लैट्स आपके लिए आदर्श फुटवियर हैं। ये आरामदायक होने के साथ शादी के दौरान पूरे दिन पहनने के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। पारंपरिक पोशाकों के साथ सेमी-फॉर्मल और फॉर्मल सूट पर न्यूट्रल रंग के ब्रॉड-स्ट्रैप्ड फ्लैट्स की जोड़ी को चुना जा सकता है। इससे आपको बेहतरीन लुक मिल सकता है।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More