Home » ट्विटर का ‘ट्रस्ट एंड सेफ्टी सलाहकार समूह भंग

ट्विटर का ‘ट्रस्ट एंड सेफ्टी सलाहकार समूह भंग

by Bhupendra Sahu

वाशिंगटन। अरबपति कारोबारी एलोन मस्क की कंपनी ट्विटर ने अपने ‘ट्रस्ट एंड सेफ्टी काउंसिल को भंग कर दिया है। ‘ट्रस्ट एंड सेफ्टी काउंसिल लगभग 100 स्वतंत्र असैन्य नागरिकों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और अन्य संगठनों का एक परामर्श समूह है। इसे कंपनी ने मंच पर अभद्र भाषा, बाल शोषण, आत्महत्या, खुद को नुकसान पहुंचाने और अन्य समस्याओं से निपटने के लिए 2016 में गठित किया था।

काउंसिल के कई सदस्यों ने बताया कि समूह की सोमवार रात को ट्विटर प्रतिनिधियों के साथ बैठक होनी थी, लेकिन ट्विटर ने समूह के सदस्यों को ईमेल के जरिए सूचित किया कि वह इसे भंग कर रहा है। ईमेल में कहा गया, ‘ट्विटर को एक सुरक्षित, सूचना मुहैया कराने वाला मंच बनाने का हमारा काम पहले से कहीं अधिक तेजी से आगे बढ़ेगा। हम इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आपके विचारों का स्वागत करते रहेंगे। यह समूह घृणा, उत्पीडऩ और अन्य नुकसानदेह सामग्री से किस प्रकार बेहतर ढंग से निपटा जाए इस पर ट्विटर को विशेष सलाह देने का काम करता था, लेकिन उसके पास निर्णय लेने का कोई अधिकार नहीं था।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More