Home » प्रेरणा और कर्तव्य, मोटिवेशन और एक्शन एक साथ मिल जाते हैं, तो असंभव लक्ष्य भी अवश्यम्भावी हो जाते हैं: मोदी

प्रेरणा और कर्तव्य, मोटिवेशन और एक्शन एक साथ मिल जाते हैं, तो असंभव लक्ष्य भी अवश्यम्भावी हो जाते हैं: मोदी

by Bhupendra Sahu

पुडुचेरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अरबिंदो की 150वीं जयंती के अवसर पर स्मारक सिक्का और डाक टिकट जारी किया। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा- मैं सभी देशवासियों को अनेक शुभकामनाएं देता हूं। अरबिंदो का 150वां जन्म वर्ष पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है। उनकी प्रेरणाओं, विचारों को हमारी नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए देश ने इस पूरे साल को विशेष रूप से मनाने का संकल्प लिया था।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अरबिंदो का जीवन एक भारत श्रेष्ठ भारत का प्रतिबिंब है। उनका जन्म भले ही बंगाल में हुआ था, लेकिन अपना ज्यादातर जीवन उन्होंने गुजरात और पुडुचेरी में बिताया। वे जहां भी गए वहां अपने व्यक्तित्व की गहरी छाप छोड़ी। उन्होंने कहा कि जब प्रेरणा और कर्तव्य, मोटिवेशन और एक्शन एक साथ मिल जाते हैं, तो असंभव लक्ष्य भी अवश्यम्भावी हो जाते हैं। आज़ादी के अमृतकाल में आज देश की सफलताएं, देश की उपलब्धियां और सबका प्रयास का संकल्प इस बात का प्रमाण है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने यह भी कहा-भारत वो अमर बीज है जो विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में थोड़ा दब सकता है, थोड़ा मुरझा सकता है, लेकिन वो मर नहीं सकता क्योंकि भारत मानव सभ्यता का सबसे परिष्कृत विचार है, मानवता का सबसे स्वाभाविक स्वर है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More