नई दिल्ली । इंडियन क्रिकेट टीम को बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बड़ा झटका लगा है। दरअसल, चोटिल कप्तान रोहित शर्मा पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं, बीसीसीआई ने केएल राहुल को पहले मैच के लिए कप्तान नियुक्त किया है ,इसके साथ ही चेतेश्वर पुजारा को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। भारत को बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है, पहला मैच 14 दिसंबर से शुरू हो रहा है। मैच के दौरान उन्हें रोहित को चोट लग गई थी। जिस वजह से ये फैसला लिया गया।
बीसीसीआई द्वारा आज इस बारे में जानकारी दी है कि भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने बाएं अंगूठे की चोट के लिए मुंबई में एक विशेषज्ञ से मुलाकात की, जो उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान लगी थी। उन्हें इस चोट के चलते सही मैनेजमेंट की सलाह दी गई है और वह बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।
दूसरे और अंतिम टेस्ट के लिए उनकी उपलब्धता पर बीसीसीआई की मेडिकल टीम बाद में फैसला करेगी. चयन समिति ने पहले टेस्ट के लिए अभिमन्यु ईश्वरन को उनके स्थान पर टीम में शामिल किया है। बता दें कि रोहित शर्मा के अलावा इस सीरीज़ से मोहम्मद शमी और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा भी बाहर हो गए हैं। गेंदबाज मोहम्मद शमी और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अभी तक क्रमश: कंधे और घुटने की चोट से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं और टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं।