Home » शिल्पा शिंदे शो मैडम सर से कर रहीं छोटे पर्दे पर वापसी, पहनेंगी पुलिस की वर्दी

शिल्पा शिंदे शो मैडम सर से कर रहीं छोटे पर्दे पर वापसी, पहनेंगी पुलिस की वर्दी

by Bhupendra Sahu

अभिनेत्री शिल्पा शिंदे एक बार फिर चर्चा में हैं। दर्शक लंबे समय से उन्हें पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे थे, जो अब जल्द ही खत्म होने वाला है। हालांकि, शिल्पा डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में नजर आई थीं, लेकिन यहां उनका सफर जल्दी खत्म हो गया था। उन्हें किसी डेली सोप में नहीं देखा गया था। अब वह शो मैडम सर से छोटे पर्दे पर धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं। शिल्पा ने कहा, मैडम सर काफी समय से टीवी पर राज कर रहा है। इसे इसकी साफ-सुथरी मजेदार कॉमेडी के लिए बेहद सराहा जाता है। इस प्रस्ताव को ठुकराया नहीं जा सकता था। शो में अपने किरदार पर उन्होंने कहा, मेरा किरदार पुलिस में था, लेकिन उसने नौकरी छोड़ दी और अपनी शादी पर ध्यान देने के लिए अपने सपनों को दांव पर लगा दिया। अब वह सालों बाद ड्यूटी पर वापस आई है।

यह एक कॉमेडी एक्शन टीवी सीरीज है, जिसकी शुरुआत 2020 में सोनी सब पर हुई थी। जय मेहता इस शो के निर्माता हैं। गुल्की जोशी, युक्ति कपूर और सोनाली नाइक इसमें मुख्य भूमिका में हैं और अब शिल्पा भी इससे जुड़ गई हैं। इसमें महिला शक्ति का प्रदर्शन किया गया है। हल्की-फुल्की कॉमेडी वाले इस शो से दर्शक आसानी से खुद को जोड़ पाते हैं। यह शो समस्याओं को सुलझाने के अपने नए-नए तरीकों से खुशियां फैला रहा है।
शिल्पा ने अपने करियर की शुरुआत 2001 में आए धरावाहिक कभी आए न जुदाई से की थी। उन्होंने अपने टीवी करियर में कई शो किए, लेकिन शिल्पा को अगर उनके किसी किरदार के लिए दर्शकों का खूब प्यार मिलता है तो वो है धारावाहिक भाभीजी घर पर हैं में अंगूरी भाभी के लिए। आज भी उन्हें सही पकड़े डायलॉग को मशहूर करने के लिए जाना जाता है। शिल्पा को आखिरी बार 2016 में इसी धारावाहिक में देखा गया था।
भाभीजी घर पर हैं से मशहूर हुईं अभिनेत्री सौम्या टंडन भी सालों बाद अभिनय जगत में लौट रही हैं। उन्हें फिल्म फाइल नंबर 323 में अनुराग कश्यप के साथ देखा जाएगा। शिल्पा की तरह सौम्या का आखिरी शो भी भाभीजी घर पर हैं ही था।
शिल्पा ने 2017 में रियलिटी शो बिग बॉस 11 में भाग लिया था और इसमें भी उन्होंने अपने शानदार गेम से दर्शकों का दिल जीत लिया था। यही वजह है कि शिल्पा ने शो की ट्रॉफी अपने नाम की। हालांकि, उनके शो जीतने से कई लोगों ने सोशल मीडिया पर नाराजगी भी जाहिर की थी। दरअसल, बहुत से लोग हिना खान को शो की विजेता बनाना चाहते थे, इसलिए हिना के प्रशंसकों ने शिल्पा को खूब बुरा-भला कहा था।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More