Home » Vande Bharat Express : पीएम मोदी ने नागपुर से किया था रवाना… दुर्ग भिलाई में हुआ भव्य स्वागत

Vande Bharat Express : पीएम मोदी ने नागपुर से किया था रवाना… दुर्ग भिलाई में हुआ भव्य स्वागत

by Bhupendra Sahu

भिलाई। देश की सबसे तेज कहे जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस आखिर छत्तीगसढ़ को मिल गई। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन को मिली यह ट्रेन नागपुर तक का सफर तय करेगी। रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागपुर रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। नागपुर से निकलने के बाद लगभग 2 बजे दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां से निकलने के बाद 2:30 बजे भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस दौरान दोनों की स्टेशनों पर ट्रेन का भव्य स्वागत किया गया। भिलाई के लोगों ने अपने ही अंदाज में वंदेभारत का वेलकम किया। शुभारंभ अवसर यह ट्रेन नागपुर से दुर्ग भिलाई के बीच लगभग सभी स्टेशनों पर रुकी।

बता दें हाल ही में रेलवे बोर्ड ने बिलासपुर से नागपुर के बीच वंदेभारत एक्सनप्रेस चलाने की घोषणा की थी। घोषणा के बाद इस ट्रेन का शेड्यूल भी आ गया। 11 दिसंबर को नागपुर से शुभारंभ होने के बाद इस यह ट्रेन 12 दिसंबर को नियमित रूप से चलने लगेगी। 12 दिसंबर को सुबह 6:45 बजे बिलासपुर से यह ट्रेन रवाना होगी और रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव गोंदिया रुकते हुए दोपहर 12:15 बजे नागपुर पहुंचेगी। नागपुर से यह ट्रेन दोपहर 2:05 बजे रवाना होगी और देर शाम 7:35 बिलासपुर पहुंचेगी।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More