होबार्ट । टी20 वर्ल्ड कप के 17वें मैच में नीदरलैंड और बांग्लादेश की टीमें आमने-सामने हैं। होबार्ट में सोमवार (24 अक्तूबर) को नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उसे 145 रन का लक्ष्य मिला है। बांग्लादेश ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 144 रन बनाए। उसके लिए आफिफ हुसैन ने सर्वाधिक 38 रन बनाए। टीम के स्टार बल्लेबाज शाकिब अल हसन और लिटन इस मैच में फेल रहे। लिटन दास नौ तो शाकिब सात रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
पहले राउंड में खेली थी नीदरलैंड की टीम
बांग्लादेश का यह टूर्नामेंट में पहला मैच है। वहीं, नीदरलैंड की टीम पहले राउंड में खेलने के बाद सुपर-12 में पहुंची है। उसने यूएई और नामीबिया को हराया था। नीदरलैंड को श्रीलंका के खिलाफ पिछले मैच में हार मिली थी।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
बांग्लादेश : नजमुल हुसैन शान्तो, सौम्य सरकार, लिटन दास, शाकिब अल हसन (कप्तान), अफिफ हुसैन, यासिर अली, नूरुल हसन (विकेटकीपर), मोसादेक हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद।
नीदरलैंड: मैक्स ओडॉड, विक्रमजीत सिंह, बास डी लीड, कॉलिन एकरमैन, टॉम कूपर, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), टिम प्रिंगल, लोगान वैन बीक, शारिज अहमद, फ्रेड क्लासेन, पॉल वैन मीकेरेन।