नई दिल्ली । ग्लोबल मार्केट में पेट्रोल डीजल की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। देश में पट्रोल देश में पेट्रोल डीजल के दाम अभी भी स्थिर बने हुए हैं। सोमवार को देश में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतें अपडेट की गई। चार महीने से अधिक समय से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा नहीं हुआ हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली में फिलहाल एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये है। जबकि डीजल यहां 89.62 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है। देश में सबसे सस्ता पेट्रोल अंदमान निकोबार द्वीपसमूह के पोर्ट ब्लेयर में है। यहां पेट्रोल 84.10 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है। वहीं डीजल की कीमत यहां 79.74 रुपये प्रति लीटर है।
पेट्रोलियम के कारोबार से जुड़ी कंपनियों की ओर से सोमवार को जारी दरों के अनुसार देश में कहीं भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली के मुकाबले मुंबई में भी कीमतें पूर्व की भांति स्थिर बनी हुई है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर के भाव से बक रहा है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर पर बनी हुई है। दक्षिण के महानगर और तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पेट्रोल 92.76 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है।