नई दिल्ली। त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। इसमें आप नई कार खरीदना चाहते हैं, लेकिन पैसे की कमी है तो लोन लेकर यह सपना पूरा कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास दो विकल्प हैं। पहला, ऑटो लोन लेकर कार खरीद सकते हैं। दूसरा, पर्सनल लोन के जरिये यह सपना पूरा कर सकते हैं।
निवेश सलाहकारों का कहना है कि पर्सनल के बदले ऑटो लोन लेकर कार खरीदना कई मायनों में बेहतर विकल्प होता है। पर्सनल के मुकाबले ऑटो लोन सस्ता पड़ता है और इसके लिए कोई वस्तु गिरवी रखने की जरूरत भी नहीं पड़ती है।