Home » घरेलू शेयर बाजार धड़ाम, सेंसक्स 800 अंकों तक लुढ़का, रुपया सबसे निचले स्तर 81.55 पर

घरेलू शेयर बाजार धड़ाम, सेंसक्स 800 अंकों तक लुढ़का, रुपया सबसे निचले स्तर 81.55 पर

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को बड़ी गिरावट के साथ खुले। बाजार की शुरुआत में ही सेंसेक्स लगभग 800 अंकों तक लुढ़क गया। फिलहाल सेंसेक्स 809 अंकों की गिरावट के साथ 57,289.92 अंकों पर कारोबार कर रहा है।

वहीं, निफ्टी 222 अंकों की गिरावट के साथ 17,092.55 अंकों के लेवल पर आ गया है। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन ग्लोबल मार्केट से घरलू बाजार के लिए खराब संकेत मिले। एजीएक्स निफ्टी में 180 अंकों की गिरावट दिख रही है। डाऊ फ्यूचर्स में भी लगभग 170 अंकों की गिरावट आई है। शुक्रवार को लगातार चौथे दिन अमेरिकी बाजार भारी उठापटक के भी पिछले शुक्रवार को 2.5 प्रतिशत तक टूट गए। घरेलू बाजार में हिंडालको और एनएमडीसी के शेयरों में तीन-तीन प्रतिशत की गिरावट आई है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More