Home » ऑनलाइन सट्टे पर सीएम बघेल सख्त : डीजीपी को निर्देश.. कारोबार पर लगाम लगाने कड़ा एक्शन ले पुलिस

ऑनलाइन सट्टे पर सीएम बघेल सख्त : डीजीपी को निर्देश.. कारोबार पर लगाम लगाने कड़ा एक्शन ले पुलिस

by Bhupendra Sahu

रायपुर। ऑनलाइन सट्टा कारोबार को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सख्त रुख अपनाया है। इस मामले में उन्होंने शनिवार को छत्तीसगढ़ के डीजीपी अशोक जुनेजा को निर्देश दिया है। सीएम बघेल ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में ऑनलाइन सट्टे के कारोबार पर लगाम लगाने कड़े एक्शन लेने कहा है। इस दौरान उन्होंने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को प्रभावी कदम उठाने कहा है। बता दें प्रदेश में इन दिनों ऑनलाइन सट्टे के कारोबार बड़े पैमाने में पर अपने पैर पसार रहा है। देश के बड़े शहरों से लेकर दुबई में बैठे सटोरिए ऑनलाइन सट्टे का बड़ा कारोबार चला रहे हैं। बड़े पैमाने पर ऑनलाइन सट्टे से युवा जुड़ रहे हैं और इससे उनका भविष्य भी खराब हो रहा है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने सभी जिला पुलिस को इस पर सख्त एक्शन लेने का निर्देश दिया है।

जानें क्या कहा है सीएम भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को कहा है कि प्रदेश में जुआ- सट्टा के विविध स्वरूपों और प्लेटफार्मों पर प्रभावी रोक लगाने कड़े कदम उठाएं जाएं। मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ के डीजीपी अशोक जुनेता को इस संबंध में निर्देश जारी कर कहा है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में चल रहे जुआ सट्टा के अवैध कारोबार को बंद करने कड़े नियम बनाए जाएं। सीएम बघेल के इस निर्णय से प्रदेश में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के साथ की मेनुआल सट्टे पर भी अंकुश लगेगा। सीएम ने इसके लिए आवश्यक विधिक प्रावधान और प्रक्रियाएं तय करने प्रारूप तैयार कर प्रस्तुत करने कहा है।

एक दिन पहले की थी दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई
बता दें एक दिन पहले ऑनलाईन सट्टा के खिलाफ दुर्ग पुलिस बड़ी कार्रवाई की थी। इस दौरान ऑनलाईन सटृा से जुडे़ 21 सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने कुल 47170 नकद सहित मोबाईल एवं सट्टा-पट्टी बरामद किया। दुर्ग पुलिस की एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट व थाना दुर्ग, मोहन नगर, पद्मनाभपुर, भिलाई नगर, सुपेला, छावनी, नेवई एवं उतई पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया। एसपी के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के बाद ऑनलाइन सट्टे का कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। यही नहीं अब सीएम बघेल के ताजा दिशा निर्देश इसमें और तेजी आने की संभावना दिख रही है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More