Home » दशहरे से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 3 फीसदी बढ़ा डीए

दशहरे से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 3 फीसदी बढ़ा डीए

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । दशहरे से पहले ओडिशा सरकार ने अपने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा किया गया है। अब महंगाई भत्ता 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी कर दिया गया है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। फिलहाल ओडिशा के सरकारी कर्मचारियों को 31 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिलता था। अब 3 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद ये 34 फीसदी हो जाएगा। महंगाई भत्ते में हुई ये बढ़ोतरी 1 जनवरी 2022 से लागू होगी। मतलब ये की कर्मचारियों को 8 महीने का एरियर भी मिलेगा। डीए बढ़ोतरी से 4 लाख ओडिशा के सरकारी कर्मचारियों और 3.5 लाख पेंशनभोगियों को फायदा मिलेगा।

राज्य सरकारें लगातार अपने कर्मचारियों के डीए में इजाफा कर रही हैं। लेकिन केंद्रीय कर्मचारी अभी भी अपने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार इस महीने के आखिरी में केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में चार फीसदी का इजाफा कर सकती है। लेकिन सरकार की तरफ से अभी आधिकारिक रूप से कोई भी बयान नहीं आया है। केंद्रीय कर्मचारियों का डीए में हर छह महीने पर बदलाव होता है। पिछली बार मार्च 2022 में डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी। फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 34 फीसदी की दर से डीए मिल रहा है।
28 सितंबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता कैबिनेट की बैठक होने वाली है। माना जा रहा है कि इस बैठक में सरकार डीए में बढ़ोतरी को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सरकार चार फीसदी तक डीए में इजाफा कर सकती हैं। हालांकि, बढ़ती महंगाई को देखते हुए ये पांच फीसदी भी हो सकता है। हालांकि, सरकार ने डीए में बढ़ोतरी के ऐलान को लेकर अभी तारीख का ऐलान नहीं किया है।
अगर सरकार डीए में बढ़ोतरी के फैसले पर मुहर लगने पर 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के साथ 65 लाख पेंशनर्स को फायदा मिलेगा। केंद्रीय कर्मचारियों को एक अक्टूबर से बढ़े हुए महंगाई भत्ते के साथ वेतन मिलने की उम्मीद है। फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 34 फीसदी की दर से डीए मिल रहा है। अगर सरकार इसमें पांच फीसदी का इजाफा करती है, तो डीए बढ़कर 39 फीसदी हो जाएगा।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More