Home » पंजाब के तेज गेंदबाज ने रोहित, राहुल और सूर्यकुमार के उड़ाए होश, हिटमैन बोले- बहुत बढ़िया

पंजाब के तेज गेंदबाज ने रोहित, राहुल और सूर्यकुमार के उड़ाए होश, हिटमैन बोले- बहुत बढ़िया

by Bhupendra Sahu

मोहाली । भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैच की सीरीज मंगलवार से शुरू हो रही है। इस सीरीज से पहले भारतीय टीम ने नेट्स में जमकर पसीना बहाया। इस दौरान लवदीप सिंह ने खासा प्रभावित किया। उन्होंने भारत के प्रमुख बल्लेबाजों को अभ्यास कराया और उनकी अंदर आती गेंदों पर कप्तान रोहित के अलावा उपकप्तान लोकेश राहुल और सूर्यकुमार यादव भी खासे परेशान हुए। रोहित शर्मा बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज से खासे प्रभावित हुए।

22 साल के लवदीप की गेंद खेलने के बाद रोहित ने उन्हें गेंद वापस करते हुए कहा “बहुत बढ़िया… ये वाला और डालो” कप्तान रोहित को प्रभावित करने के बाद लवदीप के लिए बड़े स्तर पर पहुंचने की दरवाजे खुल गए हैं। उन्हें आईपीएल में मुंबई की टीम में मौका मिल सकता है और अच्छा प्रदर्शन करने पर वह टीम इंडिया में भी जगह बना सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले भारतीय टीम ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के खिलाफ जमकर अभ्यास किया। भारतीय बल्लेबाजों के अभ्यास के लिए कुल आठ गेंदबाज उपलब्ध थे, लेकिन सबसे ज्यादा गेंदबाजी लवदीप ने ही की।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More