Home » दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बने गौतम अदाणी… जानिए कहां से आ रहा पैसा?

दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बने गौतम अदाणी… जानिए कहां से आ रहा पैसा?

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । गौतम अदाणी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के बाद गौतम अदाणी का ही नंबर है। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार उन्होंने यह मुकाम दूसरे स्थान पर रहे बर्नार्ड अर्नाल्ट को पीछे छोड़कर हासिल किया है। दोनों के बीच दूसरे नंबर के लिए कड़ा मुकाबला चल रहा है। कभी अदाणी आगे निकल रहे हैं तो कभी बर्नार्ड अर्नाल्ट। वहीं ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार गौतम अदाणी तीसरे नंबर पर बने हुए हैं।

पहले जानिए गौतम अदाणी के पास कितनी संपत्ति?
ब्लूमबर्ग के अरबपति सूचकांक के अनुसार 60 साल के गौतम अदाणी की नेटवर्थ (कुल संपत्ति) 154.7 अरब डॉलर है। बर्नार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति भी 153.8 अरब डॉलर है। वहीं लिस्ट में पहले स्थान पर काबिज टेस्ला के प्रमुख व दुनिया के सबसे धनी एलन मस्क की नेटवर्थ 273.5 अरब डॉलर है, जबकि, अमेजन के संस्थापक व सीईओ जेफ बेजोस की 149.7 अरब डॉलर है।

वर्ष 2022 में लगातार बढ़ी है अदाणी की संपत्ति
अदाणी समूह की नेटवर्थ 2022 में लगातार बढ़ी है। गौतम अदाणी दुनिया के टॉप-10 अमीरों की सूची में गौतम अदाणी और एलन मस्क ही ऐसे व्यक्ति हैं, जिनकी दौलत पिछले 24 घंटे के दौरान बढ़ी है। इस दौरान अदाणी की नेटवर्थ में 4.9 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई। इस साल जनवरी से अब तक अदाणी की संपत्ति में 60.9 अरब डॉलर से अधिक का इजाफा हुआ है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More