कवर्धा। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने आज ग्राम पोड़ी में 393 हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड का वितरण किया। मंत्री अकबर ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सभी परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने का वादा किया था उसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार बनने के पश्चात पूरा किया जा रहा है।
मंत्री श्री अकबर ने ग्राम पोड़ी में आयोजित नवीन राशन कार्ड शिविर में ग्राम खडौदाकला के 44, ग्राम मानिकपुर के 31, सिल्हाटी के 30, नेउरगांवखुर्द के 29, पोड़ी के 27, प्रभाटोला के 24, लेंजाखार के 23, गंडईखुर्द के 20, राम्हेपुर के 19, बघर्रा के 18, कुसुमघटा के 18, गंडईकला के 17, हरिनछपरा के 15, खरहट्टा के 13, मारियाटोला के 12, सारंगपुर कला के 12, रंहगी के 10, बैहरसरी के 8, नेउरगांवकला 8, लोहझरी के 8 और ग्राम पंचायत भरेली के 7 कुल 393 हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड का वितरण किया।
मंत्री श्री अकबर ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के सभी परिवारों को राशन कार्ड बनाकर दिया जा रहा है। अब वर्तमान परिस्थितियों में परिवार बढऩे और विवाह के बाद परिवार से जो अलग हो रहे है ऐसे परिवारों को भी छत्तीसगढ़ सार्वभौम पीडीएस योजना से जोड़कर उनके लिए योजना के तहत राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परिवार से अलग हो रहे लोगों को वर्तमान में शासन की योजना से जोडऩे के लिए निर्णय लिया है। अब उसी निर्णय के आधार पर ऐसे लोगों को इस योजना से जोड़ा जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री ने पहले सभी हितग्राहियों का नाम पढा जिन्हें राशन कार्ड का वितरण किया जाना था। इसके पश्चात उन्होंने हितग्राहियों को अपने हाथों से राशन कार्ड सौंपा। उल्लेखनीय है कि राशन कार्ड परिवार की महिला सदस्य के नाम पर ही जारी किया जाता है। राशन कार्ड में अन्य सदस्यों का नाम भी अंकित रहता है। इस अवसर पर नीलकंठ चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि होरीलाल साहू, जिला पंचायत सदस्य रामकुमार पटेल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती अमिता प्रभाती मरकाम, पीताम्बंर वर्मा, श्रीमती गंगोत्री योगी, कलीम खान, प्रताप वर्मा, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवा राम साहू, गोरेलाल चंद्रवंशी, नगर पालिका उपाध्यक्ष जमील खान, पार्षद अशोक सिंह, श्रीमती शमसाद बेगम,अमित अवस्थी, जीवन वारते सहित आसपास के ग्रामीनजन और पंच-सरपंच जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।