Home » सोना और चांदी की कीमतें बढ़ीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर देश के बाजार पर भी दिखा

सोना और चांदी की कीमतें बढ़ीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर देश के बाजार पर भी दिखा

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । देश की राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में 37 रुपये की बढ़त दिखी। वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमतों में भी 90 रुपये का उछाल आया है। देश की राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में 37 रुपये की बढ़त दिखी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार सोने की कीमतें 37 रुपये की मजबूती के साथ 51,071 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई है। पीली धातु की कीमतें पिछले कारोबारी सेशन में 51,034 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमतों में भी 90 रुपये का उछाल आया है। चांदी 56,510 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। सोना हल्की देतेी के साथ 1,723 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा है। ग्लोबल मार्केट में चांदी हल्की कमजोरी के साथ 18.81 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही है।

 

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More