Home » राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों की पदोन्नति

राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों की पदोन्नति

by Bhupendra Sahu

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों की वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान पदोन्नति करते हुए पदस्थापना की गई है।

संयुक्त कलेक्टर रायगढ़ राजीव कुमार पांडेय को अपर कलेक्टर रायगढ़, महाप्रबंधक छग पाठ्यपुस्तक निगम अरविंद कुमार पांडेय को यथावत, संयुक्त कलेक्टर सारंगढ़ बिलाईगढ़ निष्ठा पांडेय को अपर कलेक्टर सारंगढ़ बिलाईगढ़, संयुक्त कलेक्टर धमतरी चंद्रकांत कौशिक को अपर कलेक्टर धमतरी, महाप्रबंधक सीएसआईडीसी श्रीमती सूर्यकिरण तिवारी को यथावत, संयुक्त कलेक्टर गरियाबंद अविनाश भोई को अपर कलेक्टर गरियाबंद, महाप्रबंधक एनआरडीए प्रेम कुमार पटेल को यथावत, संयुक्त कलेक्टर महासमुंद दुर्गेश कुमार वर्मा को अपर कलेक्टर महासमुंद, संयुक्त कलेक्टर जशपुर लवीना पांडेय को अपर कलेक्टर जशपुर, संयुक्त कलेक्टर कबीरधाम इंद्रजीत बर्मन को अपर कलेक्टर कबीरधाम, ओएसडी मुख्यमंत्री सचिवालय अरूण कुमार मरकाम को यथावत, ओएसडी नगरीय प्रशासन मंत्री राजेश कुमार पांत्रे को यथावत, संयुक्त कलेक्टर रायपुर हरेश मण्डावी को अपर कलेक्टर बस्तर पदस्थापना किया गया।
००००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More