Home » पेट्रोल-डीजल की नई रेट लिस्ट से राहत

पेट्रोल-डीजल की नई रेट लिस्ट से राहत

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी हो गई हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। मतलब ये कि पेट्रोल और डीजल की बिक्री पहले की कीमतों पर ही हो रही है। यह 107वां दिन है, जब बड़े महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं।

ये है नई रेट लिस्ट
देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-96.72 रुपया प्रति लीटर, डीजल- 89.62 रुपया प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल- 106.03 रुपये और डीजल- 92.76 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर है। मुंबई में पेट्रोल-डीजल की कीमतें क्रमश: 106.31 रुपये, 94.27 रुपये प्रति लीटर हैं। आपको बता दें कि सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 84.10 रुपये के स्तर पर मिल रहा है। वहीं, डीजल 79.74 रुपये के भाव पर बिक रहा है। सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल श्रीगंगानगर में है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More