Home » मुख्यमंत्री ने संत मदर टेरेसा की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री ने संत मदर टेरेसा की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

by Bhupendra Sahu

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित भारतरत्न मदर टेरेसा की पुण्यतिथि 5 सितंबर पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा है कि मदर टेरेसा ने अपना पूरा जीवन मानवता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया।

वे हजारों अनाथ और असहाय लोगों का सहारा बनीं। पीड़ितों और दीन-दुखियों के प्रति उनकी सेवा भावना से प्रेरित होकर हजारों लोग सेवा के क्षेत्र में आगे आए। दीन-दुखियों के प्रति करुणा, ममता और आत्मीयता की भावना के कारण उन्हें मदर एवं संत के रूप में याद किया जाता है। उनका जीवन सदा लोगों को प्रेरित करता रहेगा।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More