Home » विदेशी मुद्रा भंडार तीन अरब डॉलर घटकर 561.05 अरब डॉलर पर

विदेशी मुद्रा भंडार तीन अरब डॉलर घटकर 561.05 अरब डॉलर पर

by Bhupendra Sahu

मुंबई । विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण भंडार, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में कमी आने से देश का विदेशी मुद्रा भंडार 26 अगस्त को समाप्त सप्ताह में तीन अरब डॉलर घटकर लगातार चौथे सप्ताह गिरता हुआ 561.05 अरब डॉलर रह गया।

इसके पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार में 6.7 अरब डॉलर की कमी आई और यह घटकर लगातार तीसरे सप्ताह गिरता हुआ 564.05 अरब डॉलर पर रहा था।
रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 26 अगस्त को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.6 अरब डॉलर की गिरावट लेकर 498.65 अरब डॉलर रह गयी। इस अवधि में स्वर्ण भंडार भी 27.1 करोड़ डॉलर घटकर 39.64 अरब डॉलर पर आ गया।
इसी तरह आलोच्य सप्ताह एसडीआर 15.5 करोड़ डॉलर की कमी हुई और यह घटकर 17.83 अरब डॉलर पर रहा। इस अवधि में आईएमएफ के पास आरक्षित निधि एक करोड़ डॉलर की गिरावट लेकर 4.9 अरब डॉलर पर आ गई।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More