न्यूयॉर्क । ब्रिटेन के कैमरन नॉरी ने साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम आयोजन यूएस ओपन 2022 के पहले दौर में फ्रांस के बेनोइट पेरे को मात दी।
नॉरी ने कोर्ट-11 में बिना समय व्यर्थ किये पेरे को 6-0, 7-6(1), 6-0 से मात दी।
नॉरी ने पहला और तीसरा सेट क्रमश: 18 मिनट और 15 मिनट में जीत लिया। दूसरे सेट में पेरे ने अपने ब्रिटिश प्रतिद्वंदी को अच्छी टक्कर दी, लेकिन 5-3 की बढ़त हासिल करने के बाद उन्होंने सेट को हाथ से फिसलने दिया।
दूसरी ओर, नॉरी ने जुलाई में विम्बल्डन सेमीफाइनल में पहली जगह बनायी थी, और वह अपनी फॉर्म को बरकरार रखते हुए यूएस ओपन में भी शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे। अब ब्रिटिश खिलाड़ी का सामना दूसरे दौर में जोआओ सूज़ा या मेकेंज़ी मेकडॉनल्ड में से किसी एक से होगा।
00