रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के बाद से ही लोक पर्वों की महत्ता बढ़ने लगी है। अनेक पर्वों का आयोजन मुख्यमंत्री निवास में भी किया जाने लगा है जिस कड़ी में आज पोरा त्योहार में शामिल होने प्रदेश भर से लोग सीएम हाउस पहुंचे। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने भी सीएम हॉउस पहुंच कर तिहार के आयोजन में हिस्सा लिया एवं मुख्यमंत्री व अतिथियों को पोरा त्योहार की बधाई दी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भूपेश बघेल के नेतृत्व में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है तभी से ही प्रदेश के युवाओं को माटी एवं संस्कृति से जुड़ने का एवं गौरवशाली परंपरा को करीब से जानने का अवसर प्राप्त हुआ है। पूर्ववर्ती सरकारों में लगातार छत्तीसगढ़ी तीज त्योहारों एवं लोक कलाकारों एवं परंपरा की उपेक्षा की गई किन्तु अब हरेली, तीजा, पोरा जैसे त्योहार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश भर में मनाए जाते हैं।
कभी सांस्कृतिक कार्यक्रम में फ़िल्म इंडस्ट्री से कलाकार बुलाए जाते थे पर अब छत्तीसगढ़ के लोक कलाकारों को अवसर मिलता है। विश्व आदिवासी नृत्य महोत्सव जैसे कार्यक्रम आयोजित होते हैं। सामाजिक एवं सांस्कृतिक रूप से समृद्ध करने वाले पोरा तिहार का अपना महत्व है कृषि प्रधान देश मे धान का कटोरा कहलाने वाले प्रदेश में बैलों की जोड़ी से बने खिलौने बच्चों को भी पशुधन के महत्व को सहजता से समझाते हैं। आने वाले समय मे लगातार छत्तीसगढ़ की अस्मिता एवं सांस्कृतिक परंपरा का संरक्षण इसी तरह जारी रहेगा। उन्होंने पूरे प्रदेश वासियों को पोरा पर्व की बधाई दी।