Home » यूएस ओपन में भी नहीं दिखेंगे जोकोविच

यूएस ओपन में भी नहीं दिखेंगे जोकोविच

by Bhupendra Sahu

नयी दिल्ली । दुनिया के दिग्गज टेनिस खिलाडिय़ों की फेहरिस्त में शुमार 21 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता सर्बिया के नोवाक जोकोविच इस साल यूएस ओपन में नहीं दिखेंगे।कोरोना वैक्सीन न लेने की जिद पर अड़े जोकोविच ने साल के चौथे ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन से खुद के अलग होने की पुष्टि गुरूवार को कर दी। उन्होने कहा, निराशाजनक, मैं इस बार यूएस ओपन के लिये न्यूयार्क की यात्रा नहीं कर पाऊंगा।

धन्यवाद। मेरे साथी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएँ। मैं सकारात्मक भाव से रहूंगा और फिर से प्रतिस्पर्धा करने के अवसर की प्रतीक्षा करूंगा। जल्द ही मिलते हैं टेनिस की दुनिया में।
गौरतलब है कि कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाने की जिद के चलते जोकोविच को इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलने से मना कर दिया गया था।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More