Home » मुंबई पुलिस को मिली आतंकी हमलों की धमकी का बिजनौर कनेक्शन आया सामने

मुंबई पुलिस को मिली आतंकी हमलों की धमकी का बिजनौर कनेक्शन आया सामने

by Bhupendra Sahu

बिजनौर मुंबई की ट्रैफिक पुलिस के वाट्सएप नंबर पर आतंकी हमलों की धमकी देने के मामले के तार बिजनौर से जुड़े हुए पाए गए हैं। वाट्सएप पर आए दस मोबाइल नंबरों में आठ बिजनौर जिले के हैं। मुंबई से मिली जानकारी के बाद यूपी एटीएस ने मोहल्ला काजीपाड़ा के एक युवक से पूछताछ की थी।

26/11 जैसे आतंकवादी हमले की साजिश का किया गया दावा
धमकी के बाद मुंबई ट्रैफिक पुलिस की ओर से दावा किया था कि आरोपित 26/11 के जैसे आतंकवादी हमले की साजिश रच रहे हैं। मुंबई क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू की। इस जांच में आठ मोबाइल नंबर बिजनौर और एक मुजफ्फरनगर का निकला। तीन नंबर पहले ही बंद हो चुके हैं। प्रकरण के तार बिजनौर जिले से जुडऩे के बाद जांच एजेंसियों सतर्क हुईं।
एटीएस की टीम बिजनौर पहुंची, युवक से की पूछताछ
सोमवार को पांच सदस्यों की एटीएस टीम बिजनौर पहुंची थी। बताया जाता है कि उन्होंने नगर के काजीपाड़ा के रहने वाले युवक से लगभग तीन घंटे तक शहर कोतवाली में पूछताछ की थी। टीम ने उससे मोबाइल नंबर के बारे में जानकारी ली। तीन घंटे पूछताछ के बाद एटीएस ने युवक को छोड़ दिया और चली गई। एसपी दिनेश सिंह का कहना है कि उन्हें टीम के आने की जानकारी है, लेकिन उन्होंने कोई जानकारी साझा नहीं की है। गौरलतब है कि एटीएस पूर्व में भी जिले में आ चुकी है। स्पीलिंग माड्यूल के लिए भी जिला बदनाम रहा है। कई मामलों में यहां से तार जुड़े पाए जा चुके हैं। मौहल्ला जाटान में हुए ब्लास्ट के बाद जिला देशभर में चर्चित हो गया था। यहां से फंडिंग के आरोप के मामले में भी गिरफ्तारी हो चुकी है। ऐसे में जांच एजेंसियां की यहां पर निगाह रहती है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More