भिलाई। बैंकाक के पटाया शहर में आयोजित इंटरनेशनल फैशन शो में छत्तीसगढ़ के ट्विनसिटी की बेटी हर्षिका ठाकुर ‘एग्निमा मिस युनिवर्स-2022 की विनर घोषित की गई है.प्रथम रनरअप मिस यूके,द्वितीय रनरअप मिस श्रीलंका रहीं।
इसमें यूके.,थाईलैण्ड,मैक्सिको,श्रीलंका,भारत समेत 26 देशों के प्रतियोगी शामिल थे। वे छत्तीसगढ़ शासन के रिटायर्ड एडीईओ.दिवंगत सुरेन्द्र कुमार नेताम व प्रतिमा नेताम की पुत्री तथा वैभव नेताम की बहन हैं.इसके पू्र्व उन्हें अहमदाबाद,कोलकाता,शिमला आदि स्थानों पर भी सम्मानित किया गया।आगामी 17 सितम्बर को मुम्बई में आयोजित कार्यक्रम में दादा साहेब फाल्के लाइफस्टाइल फैशन प्रभाग द्वारा सम्मानित किया जाएगा।