रायपुर। छत्तीसगढ़ में तीजा पोला का पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा। इस पर्व पर किसान अपने बैलों की पूजा कर सुखसमृद्धि का आशीर्वाद मांगते है। गांव, मोहल्ले, शहरों में बच्चे मिट्टी के बैलों को दौड़ाते है। ये पर्व पूरे प्रदेश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। प्रदेश में तीजा पोला के त्योहार की तैयारी शुरू हो गयी है। पकवानों का बनना शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री ने तीजा पोला की तैयारी में बन रहे पकवान का फोटो शेयर किया है। तस्वीर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पत्नी पकवान बनाती दिख रही है।
मुख्यमंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा – तीजा-पोला की तैयारी। श्रीमती जी ने ठेठरी, खुरमी और चूरमा जैसे पारंपरिक पकवान तैयार कर दिए हैं। शादी के बाद से ही मैंने उन्हें हर तीज त्योहार पर इतनी ही लगन से पकवान अपने हाथों से बनाते देखा है।