Home » विजय देवरकोंडा 18 साल की उम्र तक महिलाओं से डरते थे

विजय देवरकोंडा 18 साल की उम्र तक महिलाओं से डरते थे

by Bhupendra Sahu

अभिनेता विजय देवरकोंडा ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि वह महिलाओं से डरते थे। वह उन्हें देख भी नहीं सकते थे और न ही उनसे बात कर सकते थे। उन्होंने कहा, मैं लगभग 18 साल की उम्र तक महिलाओं से बेहद डरता था।

उन्होंने आगे कहा, मेरे पास किसी महिला की आंख में देखने या बातचीत करने की हिम्मत नहीं थी। तो यह एक सच्चाई है।चूंकि मैं लड़कों के बोर्डिग स्कूल में पला-बढ़ा हूं, मुझे लगा कि महिलाएं एक अलग प्रजाति की तरह हैं।
वे एक विदेशी प्रजाति की तरह लग रही थीं। और आप सभी बहुत सुंदर हैं, इसलिए यह कठिन है।लिगर हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में बनी है, यह फिल्म 25 अगस्त को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More