Home » जाट नेता भूपेंद्र चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष…कहा लोस 2024 में 80 सीटों पर जीतेगी भाजपा

जाट नेता भूपेंद्र चौधरी बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष…कहा लोस 2024 में 80 सीटों पर जीतेगी भाजपा

by Bhupendra Sahu

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी ने लोक सभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत अपने नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी है।
वर्तमान सरकार में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चैधरी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया है। वह अभी हाल ही में विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हुए हैं। भूपेंद्र सिंह चैधरी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में काफी अहम किरदार हैं। यह जाट समाज से होने के साथ किसान आंदोलन में भाजपा की ओर से किसानों को समझाने का अहम किरदार अदा कर चुके हैं।

ऐसा पहली बार हुआ है कि भारतीय जनता पार्टी ने किसी जाट नेता को अपना प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। भूपेंद्र सिंह चैधरी
भूपेंद्र चैधरी 2016 में पहली बार विधान परिषद सदस्य चुने गए थे। 2017 में प्रदेश में सरकार बनने पर उन्हें पंचायती राज विभाग का राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया था। वर्ष 2019 में इनको कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। मौजूदा सरकार में भी वो कैबिनेट मंत्री हैं। भूपेंद्र सिंह चैधरी मूल रुप से महेंद्री सिंकदरपुर मुरादाबाद के किसान परिवार से हैं। वर्ष 1991 से ही यह भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हैं। यह 2006 से 2017 तक तीन बार भारतीय जनता पार्टी में क्षेत्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। वर्ष 1999 में संभल से मुलायम सिंह यादव के खिलाफ चुनाव भी लड़ चुके हैं। जाट नेता होने के नाते माना यह जा रहा है कि आगामी लोक सभा चुनाव 2024 में इनकी भूमिका पश्चिमी उत्तर प्रदेश में काफी अहम होगी। यह फैक्टर भाजपा की सीटों को बढ़ाने का कार्य करेगा साथ ही रालोद व सपा के जाट कार्ड को भी प्रभावित करेगा। इसके अलावा पिछड़े वर्ग से आने के नाते इसका प्रभाव ओबीसी वर्ग में देखा जा सकेगा।
इनसेट
80 सीटों पर होगी जीत
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चैधरी ने कहा कि पार्टी और कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं के अनुसार काम करूंगा। भाजपा को आगे ले जाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के असंख्य कार्यकर्ता हमेशा चुनाव के मोड़ में रहते है। उन्होंने कहा कि बहुत से ऐसे कार्यकर्ता थे जो मुझसे अच्छा काम कर सकते थे लेकिन पार्टी ने उन्हें मौका दिया है नेतृत्व की अपेक्षाओं के अनुसार काम करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले चार चुनाव से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपार सफलता मिली है। कार्यकर्ताओं ने मेहनत से अच्छे परिणाम दिए है। मोदी के नेतृत्व में सफलता के इस क्रम को लगातार जारी रखेंगें। उन्होंने कहा कि यूपी में बूथ स्तर तक भाजपा का संगठन खड़ा है। 2024 में सभी 80 सीटों पर पार्टी की जीत होगी।
इनसेट
मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री ने दी बधाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूपेंद्र सिंह चैधरी को भाजपा का अध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि नि:संदेह, आपके ऊर्जावान नेतृत्व में भाजपा श्सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयासश् भाव के साथ प्रदेश में सफलता के नए प्रतिमान स्थापित करेगी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चैधरी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई व उज्ज्वल कार्यकाल की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि निश्चित ही आपके नेतृत्व में भाजपा प्रदेश में और अधिक मजबूत होकर अंत्योदय की संकल्पना के साथ आगे निरंतर बढ़ेगी। उन्हें नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने भी बधाई दी है।
………………….00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More