Home » ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया 15 खिलाडिय़ों की टीम का ऐलान, इन धाकड़ गेंदबाज की हुई वापसी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया 15 खिलाडिय़ों की टीम का ऐलान, इन धाकड़ गेंदबाज की हुई वापसी

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए 15 खिलाडिय़ों की टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में मैट हेनरी की वापसी हुई है। हेनरी पसली की चोट के चलते वेस्टइंडीज दौरे से बाहर हुए थे। वेस्टइंडीज को न्यूजीलैंड ने कैरेबियन धरती पर पहली बार वनडे सीरीज में 2-1 से मात दी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यूजीलैंड पहला मुकाबला 6 सितंबर को केर्न्सो के काज़ली स्टेडियम में खेलेगी। सीरीज के अन्य दो मुकाबले इसी मैदान पर 8 और 11 सितंबर को खेले जाएंगे। चैपल-हैडली ट्रॉफी के लिए 15 खिलाडिय़ों की इस टीम में ईश सोढ़ी को छोड़कर बाकी खिलाड़ी वही हैं जो वेस्टइंडीज दौरे पर गए थे। मैट हेनरी के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम से जुड़े बेन सियर्स के साथ ग्लेन फिलिप्स ने भी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपनी जगह बनाई है। इस वजह से हेनरी निकोल्स और विल यंग को टीम में जगह नहीं मिली है।

वहीं काइल जैमीसन और एडम मिल्ने चोट के चलते बाहर हैं। इस टीम की अगुवाई केन विलियमसन ही करते हुए दिखाई देंगे जो चोट के चलते वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी दो वनडे नहीं खेल पाए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच को लेकर विलियमसन ने कहा ऑस्ट्रेलिया के साथ हमारी बड़ी प्रतिद्वंद्विता है; यह हमेशा प्रशंसकों के लिए एक बहुत बड़ा अवसर होता है, और टीम वास्तव में इसके लिए तत्पर रहती है। आप चैपल-हैडली ट्रॉफी सीरीज देखकर बड़े हुए हैं और महान लड़ाइयों को याद कर रहे हैं, इसलिए एक और अध्याय का हिस्सा बनना बहुत खास है।
न्यूजीलैंड टीम : केन विलियमसन , फिन एलन, ट्रेंट बोल्ट, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लाथम , डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, बेन सियर्स, टिम साउदी
ऑस्ट्रेलिया टीम : सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स कैरी, एरोन फिंच , कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुस्चगने, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More