Home » विराट कोहली और रोहित शर्मा ने नेट्स सेशन में दिखाया आक्रामक अंदाज

विराट कोहली और रोहित शर्मा ने नेट्स सेशन में दिखाया आक्रामक अंदाज

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । एशिया कप 2022 की तैयारियों के लिए टीम इंडिया ने अपने पहले प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया। इस दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली ने जमकर पसीना बहाया। दोनों ही स्टार खिलाड़ी आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दिए। बता दें, खराब फॉर्म से गुजर रहे विराट कोहली ने आईपीएल 2022 के बाद सिर्फ इंग्लैंड दौरे पर मैच खेले हैं। इसके बाद उन्होंने वेस्टइंडीज दौरे के लिए आराम मांगा था और वह जिम्बाब्वे टूर पर भी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे।

विराट कोहली और रोहित शर्मा ने पहले नेट सेशन में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के साथ स्पिनर्स की तिकड़ी युजवेंद्र चहल, रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन का सामना किया। कोहली स्पिनर्स की गेंदों पर कदमों का इस्तेमाल कर बड़े-बड़े शॉट खेलते हुए नजर आए, वहीं अर्शदीप की गेंदों पर उन्होंने अपना क्लास दिखाया। वहीं जब कोहली के बाद रोहित बैटिंग करने उतरे तो शुरुआत में उन्होंने कुछ गेंदों को आराम से खेला, मगर उसके बाद वह भी आक्रामक रूप में शॉट्स खेलते हुए दिखाई दिए।
एशिया कप 2022 में भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ 28 अगस्त को करेगी। टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद यह दोनों टीमें पहली बार आमने सामने होगी। आखिरी बार भारत-पाक की भिड़ंत में बाबर आजम की टीम ने 10 विकेट से जीत दर्ज की थी। इस बार टीम इंडिया की नजरें हिसाब चुकता करने पर होगी।
टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद भारत ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 24 मुकाबले खेले हैं जिसमें 19 बार टीम जीत दर्ज करने में कामयाब रही है। रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ की अगुवाई में टीम नए अवतार में खेलती हुई दिखती है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More