Home » बबिता जी के इस वीडियो ने इंटरनेट पर लगाई आग, देखकर फैंस हुए मदहोश

बबिता जी के इस वीडियो ने इंटरनेट पर लगाई आग, देखकर फैंस हुए मदहोश

by Bhupendra Sahu

टेलीविजऩ के चर्चित कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता जी की भूमिका निभाने वालीं अभिनेत्री मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा करती हैं। मुनमुन की तस्वीरें और वीडियोज को प्रशंसक बहुत पसंद करते हैं तथा उन पर खूब प्यार लुटाते हैं। इस बीच मुनमुन का एक सिजलिंग वीडियो सामने आया है, जिसे प्रशंसक पसंद कर रहे हैं।

दरअसल, मुनमुन अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा करती हैं, जिन में उनका ग्लैमरस अवतार दिखाई देता है। ऐसा ही कुछ उन्होंने एक बार फिर किया है। मुनमुन के नए वीडियो के आरम्भ में कपड़े, जूते और एससरीज दिखाई देती हैं और फिर उनको पहने हुए ही बहुत स्टाइलिश अंदाज में मुनमुन नजर आती हैं। मुनमुन किलर पोज देती दिखती हैं तथा फिर वीडियो खत्म। सोशल मीडिया यूजर्स और स्टार्स भी इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं।
बता दें कि मुनमुन केवल प्रोफेशनली ही नहीं व्यक्तिगत कारणों के चलते भी खबरों में रहती हैं। कभी उनका नाम राज अनदकट संग जुड़ता है तो कभी जातिसूचक टिप्पणी करने को लेकर उनकी गिरफ्तारी होती है। हर बार मुनमुन आकर पूरी सच्चाई बताती हैं। इस वर्ष की फरवरी में मुनमुन को पुलिस ने गिरफ्तार किया था तथा उन्हें बाद में जमानत मिल गई थी।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More