Home » राहुल और प्रियंका के साथ मेडिकल चेकअप के लिए विदेश जाएंगी सोनिया गांधी, बीमार मां से भी मिलेंगी

राहुल और प्रियंका के साथ मेडिकल चेकअप के लिए विदेश जाएंगी सोनिया गांधी, बीमार मां से भी मिलेंगी

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी हाल के दिनों में लगातार बीमार रही हैं। अब वह अपने उपचार के लिए विदेश यात्रा पर जाएंगी। उनके साथ पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनके बेटे राहुल गांधी और कांग्रेस महाचिव और उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी साथ रहेंगी। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी 4 सितंबर को कांग्रेस की महंगाई पर हल्ला बोल रैली को दिल्ली में संबोधित करेंगे।

जयराम रमेश ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ चिकित्सा जांच के लिए विदेश यात्रा करेंगी। पार्टी सांसद राहुल गांधी 4 सितंबर को दिल्ली में मेहंगई पर हल्ला बोल रैली को संबोधित करेंगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी दिल्ली लौटने से पहले अपनी बीमार मां से मिलने भी जाएंगी।
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारत की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की।
कांग्रेस पार्टी में चल रहे आंतरिक मतभेदों के बीच सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की है।
हाल ही में, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने राज्य के लिए पार्टी की संचालन समिति की अध्यक्षता से अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि लगातार बहिष्कार और अपमान के बाद उनके पास कोई विकल्प नहीं बचा था।
इस बीच, हिमाचल प्रदेश के एआईसीसी प्रभारी राजीव शुक्ला को उन्हें शांत करने के लिए भेजा गया। आनंद शर्मा से मुलाकात के बाद राजीव शुक्ला सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली गए।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More