Home » सोनिया गांधी ने द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की

सोनिया गांधी ने द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मंगलवार को यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन ने एक ट्वीट करके जानकारी दी कि कांग्रेस अध्यक्ष ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मुलाकात की। दोनों के बीच मुलाकात के बारे में आधिकारिक रूप से कोई ब्योरा नहीं दिया गया है और इसे शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है।

राष्ट्रपति चुने जाने के बाद श्रीमती मुर्मू से श्रीमती गांधी की यह पहली मुलाकात है। राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद से ही देशभर के प्रमुख नेता और मंत्री श्रीमती मुर्मू से शिष्टाचार भेंट करने के लिए आ रहे हैं। श्रीमती गांधी की मुलाकात को भी इसी कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More