रायपुर। सीएम भूपेश बघेल का आज जन्मदिन है। उन्हें बधाई देने वालों के लिए सीएम हाउस में सुबह से मंत्रियों, विधायकों, नेताओं और समर्थकों का तांता लगा हुआ है। मुख्यमंत्री को बधाई और शुभकामनाएं देने के लिए प्रदेश भर से समर्थकों का रायपुर आने का सिलसिला जारी है। आलम यह है कि सीएम हाउस के आसपास सिविल लाइन इलाके में लोगों की भीड़ से जाम कर स्थिति बन रही है।
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी मुख्यमंत्री को बधाई देने सीएम हाउस पहुंचे। उन्होंने सीएम को पुष्पुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री को बधाई दी। बोले, मुख्यमंत्री जी को बहुत-बहुत बधाई। जाहिर है, मुख्यमंत्री और सिंहदेव के रिश्ते सहज नहीं रहे हैं। लंबे समय से दोनोंं के बीच दुरियां बनी हुई हैं।