Home » मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन विधायक अरूण वोरा के नेतृत्व में केक काटकर मनाया गया…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन विधायक अरूण वोरा के नेतृत्व में केक काटकर मनाया गया…

by Bhupendra Sahu

दुर्ग । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जन्मदिन है।सभी कांग्रेसजनों में खासा उत्साह है। विधायक अरूण वोरा महापौर धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में हामिद खोखर, जयश्री जोशी, भोला महोबिया, अब्दुल गनी,अलताफ अहमद, देवेश मिश्रा, अजय मिश्रा,दीपक साहू,ज्ञानदास बंजारे, रत्ना नारमदेव, संदीप वोरा,माहेश्वरी ठाकुर,देव सिन्हा, निकिता मिलिंद, प्रेमलता साहू,जमुना साहू, श्रद्धा सोनी,हेमेश्वरी निषाद,निर्मला साहूकृष्णा देवांगन, तनीष पाटनी,आयुष शर्मा,चिराग शर्मा,आनंद श्रीवास्तव, शेखर साहू, नजहत परवीन, बृजलाल पटेल सहित कांग्रेसजनों ने आज सुबह 9 बजे केक काटकर मुख्यमंत्री बघेल का जन्मदिन मनाया।

विधायक अरुण वोरा ने कहा कि माटी पुत्र भूपेश बघेल जी एक ऐसे नेता है, जिन्होंने विषम परिस्थितियों में छत्तीसगढ़ की बागडोर संभाली। उन्होंने छत्तीसगढ़ की अस्मिता संस्कृति धरोहर संसाधनों को सुसज्जित कर विकास के नए आयाम गढ़ने का काम किया।गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के तहत सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री के रूप में देश विदेश में प्रदेश का गौरव बढ़ाया।हम आज उनके जन्मदिन पर उन्हें दीर्धायु व सफल यशस्वी जीवन की बधाई देते हैं।इस अवसर पर भारी संख्या में एमआईसी सदस्य,पार्षद,संगठन के नेता पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More