Home » विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप: प्रणीत हारे, अश्विनी-सिक्की, तनीषा-ईशान जीते

विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप: प्रणीत हारे, अश्विनी-सिक्की, तनीषा-ईशान जीते

by Bhupendra Sahu

तोक्यो । बी साई प्रणीत विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के पहले दिन सोमवार को यहां तीन गेम तक चले कड़े मुकाबले में हार गए जबकि भारतीय खिलाडिय़ों ने महिला युगल और मिश्रित युगल में जीत दर्ज की। विश्व चैंपियनशिप में 2019 के कांस्य पदक विजेता प्रणीत ने चीनी ताइपे के विश्व में नंबर चार खिलाड़ी चो टिएन चेन को कड़ी टक्कर दी लेकिन आखिर में उन्हें 15-21, 21-15, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा।

प्रणीत ने तोक्यो में लगातार दूसरे साल निराशाजनक प्रदर्शन किया। वह पिछले साल ओलंपिक खेलों के दौरान भी शुरू में बाहर हो गए थे। इस बीच राष्ट्रमंडल खेलों की पूर्व कांस्य पदक विजेता अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी ने मालदीव की अमीनाथ नबीहा अब्दुल रज्जाक और फातिमथ नबाहा अब्दुल रज्जाक को 21-7, 21-9 से हराकर महिला युगल के दूसरे दौर में प्रवेश किया।

००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More