बेंगलुरू । कर्नाटक का बहुप्रतीक्षित बैडमिंटन आयोजन ग्रां प्रि बैडमिंटन लीग (जीबीपीएल) शुरू होगा जहां बांदीपुर टस्कर्स पहले मैच में मांड्या बुल्स का सामना करेगी।
इसके अलावा दिन का दूसरा मैच कोडागु टाइगर्स और मैंगलोर शार्क्स के बीच खेला जाएगा।
दस दिवसीय आयोजन में आठ टीमें शामिल हैं जिन्हें चार-चार के दो समूहों में बांटा गया है। दोनों समूहों की शीर्ष दो टीमें पॉइंट के आधार पर राउंड रोबिन नॉकआउट स्टेज में जाएंगी। यहां से जीतकर आगे जाने वाली टीमें फाइनल में 24 लाख के पुरस्कार की दावेदारी पेश करेंगी।
00