Home » आदिवासियों की हितों व अधिकार के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मंत्री अमरजीत भगत

आदिवासियों की हितों व अधिकार के लिए सरकार प्रतिबद्ध- मंत्री अमरजीत भगत

by Bhupendra Sahu

अम्बिकापुर । विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सोमवार को पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत सहित अन्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आदिवासी संस्कृति के प्रतीक आदिवासी पोशाक पहनाकर अतिथियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा 2470 हितग्राहियों को योजनाआें से लाभान्वित किया गया। इसके साथ ही विशेष पिछड़ी जनजाति के 39 युवाओं को तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियुक्ति पत्र दिया गया। विशेष भर्ती अभियान के तहत प्रदेश में सबसे अधिक सरगुजा जिले में नियुक्ति पत्र प्रदान की गई है।

विश्व आदिवासी दिवस की बधाई देते हुए मंत्री श्री भगत ने कहा कि आज का दिन आदिवासियों के लिए बहुत बड़ा दिन है। विश्व आदिवासी दिवस अब पूरे विश्व मे त्यौहार के रूप में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार प्रदेश के आदिवासियों के हित व उनके अधिकार के लिए काम कर रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, सड़क जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में लगातार काम किया जा रहा है। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा वन अधिकार पट्टा सहित अन्य योजनाओं का लाभ हितग्रहियों को दिया गया। विशेष पिछड़ी जनजाति के युवाओं को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More