Home » वेंकैया नायडू की विदाई पर बोले पीएम मोदी- आपने युवाओं को आगे बढ़ाने का काम किया

वेंकैया नायडू की विदाई पर बोले पीएम मोदी- आपने युवाओं को आगे बढ़ाने का काम किया

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू को सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में राज्यसभा यानी उच्च सदन में विदाई दी जा रही है। नायडू बुधवार को पद छोड़ देंगे और जगदीप धनखड़ 11 अगस्त को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। इसके अलावा महंगाई के मुद्दे पर विपक्ष एक बार फिर से हंगामा कर सकता है। संसद से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए बने रहें अमर उजाला के साथ…

हमारे पास देश के लिए भावनाएं हों तो भाषा, क्षेत्र हमारे लिए कभी भी दीवार नहीं बनती
पीएम मोदी ने कहा कि अगर हमारे पास देश के लिए भावनाएं हों, बात कहने की कला हो, भाषा की विविधता में आस्था हों तो भाषा, क्षेत्र हमारे लिए कभी भी दीवार नहीं बनती हैं ये आपने(एम. वेंकैया नायडू) सिद्ध किया है।

पीएम मोदी ने कहा कि आपका ये जज्बा और लगन हम लोगों ने निरंतर देखी है। मैं प्रत्येक माननीय सांसद और देश के हर युवा से कहना चाहूंगा कि वो समाज, देश और लोकतंत्र के बारे में आपसे बहुत कुछ सीख सकते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि उपराष्ट्रपति और सदन के सभापति के रूप में आपकी गरीमा और निष्ठा, मैंने आपको अलग अलग जिम्मेदारियों में बड़ी लगन से काम करते हुए देखा है। आपने कभी भी किसी काम को बोझ नहीं माना। आपने हर काम में नए प्राण फूंकने का प्रयास किया है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More