Home » ऊबर ने जोमैटो में बेची 7.8% की हिस्सेदारी, शेयरों में गिरावट के बाद रिकवरी

ऊबर ने जोमैटो में बेची 7.8% की हिस्सेदारी, शेयरों में गिरावट के बाद रिकवरी

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली / ऊबर टेक्नोलॉजी ने बुधवार को फूड डिलिवरी फर्म जोमैटो में अपनी 7.8% फीसदी की हिस्सेदारी बेच दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने ऐसा 392 मिलियन डॉलर जुटाने के लिए भारतीय बाजार में यह बिकवाली की है।

यह जोमैटो ब्लॉक डील 50.44 रुपये प्रति शेयर की दर पर की गई। जोमैटो और ऊबर की ओर से अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस जोमैटो के शेयर बेचकर ऊबर ने 30.87 बिलियन रुपये जुटाए हैं। सूत्रों के अनुसार ऊबर से जोमैटो की हिस्सेदारी दुनियाभर की लगभग 20 कंपनियों ने खरीदी है। इनमें Fidelty, Franklin Templeton, ICICI Prudential आदि शामिल हैं। हालांकि इस खरीदारी के बारे में Fidelty ने भी अब तक कुछ नहीं कहा है। वहीं Franklin और ICICI ने इस बारे में बोलने से इनकार कर दिया।

बता दें कि बुधवार को जोमैटो के शेयरों में 6.8% प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। हालांकि आगे चलकर शेयरों में फिर सुधार नजर आया और कल की तुलना में जोमैटो के शेयर फिलहाल लगभग एक प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More