Home » सोना 208 रुपये फिसला, चांदी में 1060 रुपये की गिरावट

सोना 208 रुपये फिसला, चांदी में 1060 रुपये की गिरावट

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली / देश के सर्राफा बाजार में बुधवार को भी गिरावट का दौर रहा। सोना-चांदी के भावों में लगातार दूसरे दिन कमजोरी देखने को मिली। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार दिल्ली में बुधवार को सोना 208 रुपये कमजोर होकर 51,974 रुपये प्रति दस ग्राम की दर पर बंद हुआ। इससे पिछले कारोबारी सेशन में सोना 52,182 रुपये प्रति दस ग्राम की दर पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमतों में भी बुधवार को फिर गिरावट दिखी। बुधवार को प्रति किलोग्राम चांदी की कीमतें 58,973 रुपये से 1060 रुपये गिरकर 57,913 रुपये रह गईं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना संभलते हुए 1767 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस की दर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी 19.93 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के भाव से बिक रही है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के तपन पटेल के अनुसार ग्लोबल मार्केट में डॉलर के संभलने और अमेरिकी बॉन्ड्स में वृद्धि से सोना थोड़ा संभलता हुआ नजर आ रहा है। वहीं, IBJA (इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन) की वेबसाइट के अनुसार 999 प्यूरिटी वाला सोना तीन अगस्त को बाजार में 51,486 रुपये से 51,549 रुपये के बीच कारोबार कर रहा है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More