कोलकाता । सुप्रियो के अलावा पार्थ भौमिक, स्नेहाशीष चक्रवर्ती को भी मंत्री बनाया गया है। सीएम ममता बनर्जी ने हाल ही में एसएससी घोटाले में गिरफ्तार पार्थ चटर्जी को मंत्रिमंडल से हटा दिया था। उनके उद्योग विभाग समेत कुछ अहम विभागों के पद रिक्त होने से यह बदलाव किया गया है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल में बदलाव कर दिया है। तृणमूल मंत्रिमंडल में नौ सदस्यों को शामिल किया गया है। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा से टीएमसी में गए बाबुल सुप्रियो शामिल हैं।
कोलकाता में नौ मंत्रियों ने शपथ ली है। इनमें बाबुल सुप्रियो, स्नेहासिस चक्रवर्ती, पार्थ भौमिक, उदयन गुहा, प्रदीप मजूमदार, ताजमुल हुसैन, सत्यजीत बर्मन शामिल हैं। बीरबाहा हांसदा और बिप्लब रॉय चौधरी ने स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्रियों के रूप में शपथ ली।
दरअसल, सीएम ममता बनर्जी ने हाल ही में एसएससी घोटाले में गिरफ्तार पार्थ चटर्जी को मंत्रिमंडल से हटा दिया था। उनके उद्योग विभाग समेत कुछ अहम विभागों के पद रिक्त होने से यह विस्तार सह बदलाव किया गया है।