Home » शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार की शुरूआत

शेयर बाजार में गिरावट के साथ कारोबार की शुरूआत

by Bhupendra Sahu

मुंबई । शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुयी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स जहां 66.48 अंक गिरकर 58,049.02 अंक पर खुला और वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 29.9 अंक गिरकर 17,310.15 अंक पर खुला।
शेयर बाजार में अधिकतर शेयर लाल निशान के साथ खुले। जबकि मिडकैप और स्मॉलकैप में मामूली बढ़त देखी गयी। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 12.13 अंक की बढ़त के साथ 24,425.58 और स्मॉलकैप सूचकांक 4.04 अंक बढ़कर 27,459.42 अंक पर खुला।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 545.25 अंक की छलांग लगाकर साढ़े तीन महीने के उच्चतम स्तर 58 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 58115.50 अंक पर बंद हुआ था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 181.80 अंक की उछाल के साथ 17340.05 अंक पर बंद हुआ था।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More