बर्मिंघम । भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों की हॉकी प्रतियोगिता में इंग्लैंड के साथ 4-4 का रोमांचक ड्रा खेला।
भारत ने मनदीप सिंह (13, 22) के दो गोलों और ललित कुमार उपाध्याय (3) तथा हरमनप्रीत सिंह (46) के एक-एक गोल से 4-1 की मजबूत बढ़त बना ली थी लेकिन इंग्लैंड ने वापसी करते हुए मैच ड्रा करा लिया। इंग्लैंड की तरफ से निकोलस बांडुरक (47, 53) ने आखिरी चर्टर में दो गोल दागे जबकि लियाम एंसेल (42Ó) और फिलिप रोपर (50) ने एक एक गोल किया। इंग्लैंड ने भारत से एक अंक छीना और पूल बी तालिका में अपना शीर्ष स्थान बनाये रखा।
00