Home » बारामूला मुठभेड़ में लश्कर आतंकवादी ढ़ेर

बारामूला मुठभेड़ में लश्कर आतंकवादी ढ़ेर

by Bhupendra Sahu

श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक आतंकवादी मारा गया है। अधिकारियों ने आज यहां बताया कि इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान शनिवार शाम बिनेर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी।

सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों के दल ने जैसे संदिग्ध स्थल पर घेराबदी शुरु की वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरु कर दी जिसके बाद मुठभेड़ शुरु हुई। रातभर खामोशी के बाद तड़के फिर से शुरु हुई मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया। आतंकवादी की पहचान इरशाद अहमद भट के रूप में हुई है।
पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि इरशाद मई 2022 से सक्रिय था। मुठभेड़ स्थल के पास से एक एके रायफल, दो मैगजीन और 30 राउंड गोलियां बरामद हुई हैं।
बारामूला जिले में शनिवार को हुई यह दूसरी मुठभेड़ थी। सुरक्षा बलों ने वानीगाम बाला गांव में मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी को मार गिराया था जिसमें दो जवान और एक पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More