Home » पहले दिन के मुकाबले शुरू, टेबल टेनिस में भारत का विजयी आगाज

पहले दिन के मुकाबले शुरू, टेबल टेनिस में भारत का विजयी आगाज

by Bhupendra Sahu

बर्मिंघम । बर्मिंघम में 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स की रंगारंग शुरुआत हो गई है। राष्ट्रमंडल खेलों का आज पहला दिन है। सभी खिलाड़ी एक-दूसरे से स्वयं को अव्वल साबित करने की कोशिश करने में जुट गए हैं। वहीं पहले दिन भारत की जीत का खाता खुल गया है। टेबल टेनिस में सृजा अकुला और रीत टेनिसन की भारतीय जोड़ी ने साउथ अफ्रीका की लैला एडवर्ड और दानिशा पटेल के खिलाफ डबल्स मैच में 11-7, 11-7, 11-5 से जीत हासिल कर ली है।

वहीं मनिका बत्रा के सामने सिंगल्स में मुशफिकुह कलाम की चुनौती रही और भारतीय खिलाड़ी पहले गेम में पूरी तरह से हावी रही। मनिका ने 11-5 के अंतर से पहला गेम जीता। मनिका ने 11- 3 से दूसरा गेम भी जीत लिया
दूसरी ओर लॉन बॉल में भारत की तानिया चौधरी को पराजय झेलनी पड़ी है। उन्हें स्कॉटलैंड की डी हॉन्ग ने 21-10 से हराया।
बर्मिंघम में चल रहे साल के सबसे बड़े इस स्पोर्ट्स मल्टी इवेंट के पहले दिन 16 गोल्ड दांव पर हैं। इनमें सबसे ज्यादा 7 गोल्ड तो स्विमिंग से हैं। ट्रैक साइक्लिंग में 6, ट्रायथलॉन में 2 और आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में 1 गोल्ड के लिए खिलाडिय़ों के बीच होड़ होगी।
इनके अलावा बैडमिंटन, बॉक्सिंग, महिला क्रिकेट, हॉकी, लॉन बॉल्स, टेबल टेनिस, नेटबॉल, स्च्ॉश जैसे खेलों के लीग मुकाबले खेले जाएंगे।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More