Home » प्रतियोगिता से पहले डोपिंग में फंसा मुक्केबाज, राष्ट्रमंडल खेलों से निलंबित

प्रतियोगिता से पहले डोपिंग में फंसा मुक्केबाज, राष्ट्रमंडल खेलों से निलंबित

by Bhupendra Sahu

बर्मिंघम । कॉमनवेल्थ गेम्स में आज यानी 30 जुलाई शनिवार को इवेंट्स का दूसरा दिन है। यहां जारी खेलों के दौरान एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी है कि यहां एक मुक्केबाज डोपिंग में फंस गया है। घाना के मुक्केबाज शाकुल सामेद को राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजकों ने प्रतियोगिता के पहले दिन प्रतिबंधित दवा सेवन के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद निलंबित कर दिया है। खेलों के डोपिंग रोधी और चिकित्सा आयोग ने यह जानकारी दी।

वहीं दूसरी तरफ आज भारत के खास दिन है। आज के दिन भारत को पहला पदक मिलने की उम्मीद है। भारत को टोक्यो ओलिंपिक में रजत पदक दिलाने वाली महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू अपना जौहर दिखाएंगी और उनसे देश को पदक की उम्मीद होगी। उनके अलावा आज कई बड़े नाम अपनी किस्मत आजमाएंगे। उनके अलावा आज खास नजरें भारतीय मुक्केबाजों पर होंगी। आज भारत के कुल 12 मुक्केबाज रिंग में उतरेंगे। पुरुष वर्ग में अमित पंघाल और शिव थापा पर नजरें रहेंगी तो वहीं महिला वर्ग में निकहत जरीन और लवलीना पर भी नजरें टिकी रहेंगी।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More