Home » 20 प्रतिशत से ज्यादा गिरने के बाद जोमैटो के शेयरों में लौटी तेजी, एक्सपर्ट बोले- 100 रुपये तक जाएगा शेयर

20 प्रतिशत से ज्यादा गिरने के बाद जोमैटो के शेयरों में लौटी तेजी, एक्सपर्ट बोले- 100 रुपये तक जाएगा शेयर

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । पिछले 2 दिन में 20 पर्सेंट से ज्यादा लुढ़कने के बाद बुधवार (27 जुलाई 2022) को जोमैटो के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। जोमैटो के शेयरों में बुधवार को 5 पर्सेंट से ज्यादा का उछाल आया है। जोमैटो के शेयर फिलहाल 5.04 पर्सेंट की तेजी के साथ 43.75 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। दिन के कारोबार के दौरान जोमैटो के शेयरों ने 44.40 रुपये का उच्चतम स्तर छुआ। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो-लेवल 40.55 रुपये है।

130 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ सकते हैं जोमैटो के शेयर
ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस जेफरीज, जोमैटो के शेयरों पर बुलिश है। जेफरीज का मानना है कि जोमैटो के शेयर लॉन्ग टर्म इनवेस्टर्स के लिए शानदार दांव हो सकता है। जेफरीज का कहना है कि जोमैटो के शेयरों में करेंट शेयर प्राइस से 130 पर्सेंट से ज्यादा का उछाल आ सकता है। ब्रोकरेज हाउस ने जोमैटो के शेयरों को 100 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। जेफरीज का मानना है कि मीडियम से लॉन्ग टर्म में फूड डिलीवरी कंपनी के एवरेज मंथली ट्रांजैक्टिंग यूजर्स और ग्रॉस ऑर्डर वैल्यू में अच्छी ग्रोथ देखने को मिल सकती है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More