रायपुर। छत्तीसगढ़ के केबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव का इस्तीफा आखिरकार मंजूर कर लिया गया। सीएम भूपेश बघेल ने मंत्री टीएस सिंहदेव का पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से इस्तीफा मुजूर कर लिया है। अब पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे को दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है।
बता दें मंत्री टीएस सिंहदेव ने 16 जुलाई को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से इस्तीफे की घोषणा की थी। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इस्तीफे का पत्र भी भेजा था जिसमें उन्हों ने कई कारण गिनाते हुए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से इस्तीफे देने की बात कही। शुरुआत में तो सीएम बघेल द्वारा उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया लेकिन पांच दिन बा गुरुवार को उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।
सामान्य प्रशासन द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक टीएस सिंहदेव के पास अब स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, जीएसटी और 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की जिम्मेदारी होगी। रविंद्र चौबे के कृषि, पशुधन विकास, मछली पालन, जल संसाधन और संसदीय कार्य विभाग के साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ की सिंहदेव के इस्तीफे का पिक्चर भी खत्म हो गया।