Home » पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं

पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं

by Bhupendra Sahu

नयी दिल्ली । अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच देश में बुधवार को तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन ब्रेंट क्रूड आज 0.46 प्रतिशत गिरकर 106.86 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.88 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा।
सार्वजनिक क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसीएल) के अनुसार, दिल्ली में आज पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 106.31 रुपये प्रति लीटर और 94.27 रुपये प्रति लीटर पर हैं।
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर सभी राज्यों में अलग-अलग हैं। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More